Live Khabar 24x7

रामानुजनगर तहसील कार्यालय के पास वकील की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

March 12, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर : रामानुजनगर तहसील कार्यालय के बगल में एक लाश मिलने से छेत्र में सनसनी फैल गई। तहसील कार्यालय के बगल में सागवन बाड़ी में एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। जिसे तहसील में काम कराने आये एक व्यक्ति ने देखा कि कोई शराब पीकर पड़ा हुआ है। जब नजदीक से देखा तो पता चला कि वह व्यक्ति वकील व स्टाम्प वेल्डर रेवती रमण दुबे( 44 वर्ष) उपरपारा रामानुजनगर निवासी है। तत्काल इसकी जानकारी रामानुजनगर थाना प्रभारी प्रकाश राठौर व रामानुजनगर तहसीलदार को दी गई। थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुच जांच शुरू किया। वहीं पंचनामा कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरचुरी में रखा गया है।

जानकारी मुताबिक, मृतक 11 तारीख को तहसील कार्यालय के बगल में किसी शादी में गया था और रात में वही रुका गया। 12 मार्च की सुबह 8 बजे करीब जनपद के पास नास्ता कर वापस शादी वाले घर मे चला गया। उस वक्त वहाँ दईजा सौपी का कार्यक्रम चला। 10 बजे मृतक वहां से निकल गया था। लगभग 4 बजे तहसील कार्यालय में एक ग्रामीण की नजर पड़ी उसने सोचा कि कोई शराब पीकर पड़ा है। जब पास जा कर देखा तो रामानुजनगर निवाशी वकील व स्टाम्प वेल्डर रेवती रमण दुबे की थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शराब का आदि था। इसलिए ऐसा लगता है कि ज्यादा शराब पीने से मृत्यु हुई है। पी.एम.रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all