Live Khabar 24x7

प्रतिबंधित JJMP एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा समेत 6 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और जिंदा कारतूस बरामद

March 13, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में JJMP का कुख्यात नक्सली टुनेश लकड़ा और उसके पांच साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस के इंटेल पर सुरगुजा IG अंकित गर्ग ने जशपुर SP शशिमोहन सिंह और बलरामपुर SP डाॅ. लाल उम्मेद सिंह को सयुंक्त टीम बना कर इस ऑपरेशन को अंजाम देने का निर्देश दिया। इस ऑपेरशन में झारखंड की गढ़वा पुलिस का भी विशेष योगदान रहा। टीम की सुझबुझ से बड़ी नक्सल वारदात की आशंका टल गई है। पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद के एरिया कमांडर नक्सली सरगना टुनेश लकडा ऊर्फ रवि को पांच अन्य साथियों के साथ एके 47, 90 राउंड कारतूस एक नग मेग्जिन, नक्सली वर्दी के साथ गिरफ्तार किया है।

जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि टुनेश पर बलरामपुर व झारखंड के विभिन्न जिलों में मुठभेड़, डकैती, हत्या, आगजनी, अपहरण सहित 31 से अधिक अपराध दर्ज है। नक्सली अपने अन्य साथियों के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी इलाके में छिपा था। टुनेश सहित 6 आरोपियों को पकड़ने में जशपुर के अलावा बलरामपुर और गढ़वा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही किया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के अनुसार पकड़े गए नक्सलियों से यहां आने के मकसद को लेकर पूछताछ की जा रही है। आखिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले में आकर नक्सलियों के छिपे रहने का कारण पता चलना चाहिए।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने बताया कि, जे.जे.एम.पी. (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में हमे बड़ी सफलता मिली है। जशपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से सरगना सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टुनेश लकड़ा उर्फ रवि के विरूद्ध बलरामपुर जिले के विभिन्न थानों में एवं झारखंड के विभिन्न थानों में हमला/मुठभेड़, डकैती, आगजनी, अपहरण जैसे कुल 31 अपराध दर्ज है। आरोपियों से हथियार, जिंदा राउंड, नक्सली ड्रेस एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है।

नक्सलियों की हुई पहचान :-

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि, उम्र 36 साल, निवासी लम्बो थाना मंडरिया चौकी बरगढ़ (झारखंड)
रंजीत कुमार महतो, उम्र 29 साल, निवासी गरमुर्गी थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग (झारखंड)
हेरमन कुमार गन्नुम, निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड)।
राम लकड़ा, उम्र 45 साल, निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड)
तब्सुम अहमद, उम्र 27 साल, निवासी नेवरी थाना पाण्डू जिला पलामू (झारखंड),
गुलाम शहजादा, उम्र 21 साल, निवासी बनडेगा जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) वर्तमान निवास-ग्राम जोकबहला थाना नारायणपुर।

RELATED POSTS

View all

view all