Live Khabar 24x7

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की 72 नामों की दूसरी लिस्ट जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, हमीरपुर से लड़ेंगे अनुराग ठाकुर, देखें पूरी सूची

March 13, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। BJP 2nd List : भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 72 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। र्टी ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। ऐसे में अगर दोनों लिस्ट के कुल उम्मीदवारों की बात की जाए तो अब तक भाजपा ने 267 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को करनाल, पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ और अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से टिकट दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट…

मनोहर लाल खट्टर – करनाल

पीयूष गोयल – मुंबई नॉर्थ

अनुराग ठाकुर – हमीरपुर

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

 

naidunia_image

पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला था टिकट?

भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट दिया था, मगर बाद में भोजपुरी सिंगर, एक्टर पवन सिंह औऱ उपेंद्र सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में भाजपा की पहली लिस्ट में 193 नाम ही बचे थे।

पहली लिस्ट में सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से 55 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, राजस्थान से 15 औऱ गुजरात से भी 15 कैंडिडेट को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया था।

पहली लिस्ट में केरल से 12 वहीं, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11-1 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान हुआ था। इसके बाद तेलंगाना से 9, दिल्ली से 5, उत्तराखंड से 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।

जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश से 2-2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया वहीं, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन औऱ दीव की लोकसभा सीटों के लिए पहली लिस्ट में 1-1 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया था।

बता दें कि वर्तमान समय में कुल 543 लोकसभा सीटों में 290 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 48 सांसद हैं।

पहली लिस्ट में किसको-किसको मिला था टिकट?

पहली लिस्ट में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से लगातार दूसरी बार टिकट दिया गया। वहीं, गुजरात के गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह के नाम का ऐलान किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all