Share Market Closing : शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex ने 335 अंक की मारी छलांग, निवेशकों ने कमाए 7.93 लाख करोड़ रुपए
March 14, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी लौट आई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 335.39 अंक यानी (0.46%) की उछाल के साथ 73,097.28 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 148.95 अंक यानी (0.68%) की बढ़त के साथ 22,146.65 अंकों पर बंध हुआ है। निवेशकों को बाजार में तेजी के चलते फायदा हुआ है।
देखें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी-50 पर आज अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), हिंडाल्को (Hindalco), हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और ONGC टॉप-5 स्टॉक्स रहे। जबकि, HCL Tech, कोल इंडिया औरर भारती एयरटेल ने भी शानदार उछाल दर्ज की। वहीं Axis Bank, IndusInd Bank, Bajaj Finance, JSW Steel और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBIN) के शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
निवेशकों ने 7.93 लाख करोड़ का फायदा
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 380.09 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 13 मार्च को 372.16 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.93 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all