Live Khabar 24x7

CG Naxal : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में आठ लाख के इनामी नक्‍सली को किया ढेर

March 17, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। CG Naxal : मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है। नक्सली के शव की पहचान नक्‍सली कमांडर मनकेर के रूप में हुई है। इसके अलावा मौके से एलएमजी रायफल के साथ ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से जवानों का आमना-सामना हो गया। लगातार दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जवानों को मुठभेड़स्थल से वर्दीधारी नक्सली का शव मिला।

कांकेर में जवानों से मुठभेड़ में नक्सली ढेर

इधर, बीजापुर जिले में थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत हिंगमेंटा-लंका के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। सुरेश मुहंदा निवासी हिंगमेंटा 10 वर्षो से सक्रिय था। सन्नु मुहंदा हिंगमेटा बाल संघम के रूप में भर्ती होकर पांच वर्षों से संगठन में सक्रिय था। वर्तमान में संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में तैनात था।

RELATED POSTS

View all

view all