Live Khabar 24x7

यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई जोरदार टक्कर, पटरी से उतरे 4 कोच, कई लोग घायल

March 18, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

अजमेर। राजस्थान के अजमेर के मदार स्टेशन के पास रविवार रात साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई जिसमें यात्री ट्रेन का इंजन और 4 कोच पटरी से उतर गए। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और दुर्घटना राहत गाड़ी व अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Read More : Accident News : राशन खरीदने जा रहे युवकों की बाइक हुई हादसे का शिकार, नहर में गिरने से तीन की मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ट्रेन में हजारों की संख्य में पैसेंजर मौजूद थे। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) और वरिष्ठ अधिकारी सहित बचाव दल मौके पर पहुंचे।

यह हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। रात करीब 3 बजे ट्रेन के सुरक्षित डिब्बों को अजमेर जंक्शन की ओर रवाना किया गया। वहीं, क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाया गया।

RELATED POSTS

View all

view all