Live Khabar 24x7

रायपुर से भाटापारा तक विकास की रेल यात्रा, आम जनता से मिलकर सुनी समस्या

March 18, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। कांग्रेस की 2024 में रायपुर लोकसभा सीट से नैय्या पार लगाने विकास उपाध्याय ने आम लोगों से मिलने सोमवार को रेल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्या भी जानी। विकास उपाधयाय ने सुबह 7 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से भाटापारा तक जाने वाली ट्रेन मेमो एक्सप्रेस की लाइन लगकर टिकट खरीदी। फिर आम लोगों के बीच उनसे चर्चा करने पहुंच गए। सफर पर यात्रियों से उनकी समस्या सुनी। अपने पक्ष में मत देने की अपील की। वहीं भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा।

विकास उपाध्याय ने बताया कि रायपुर लोकसभा के लिए 9 विधानसभा आते हैं और आज भाटापारा विधानसभा का दौरा है। तो आज लोकल ट्रेन में यात्रा कर भाटापारा के लिए जा रहा हूं। लोकल ट्रेन में डेली हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। लोकसभा का सांसद और सरकार इस रेल व्यवस्था में क्या स्थिति है और क्या रेल व्यवस्था होनी चाहिए उस पर जरूर बात करना चाहिए।

उन्होंने कहा आज मैंने ट्रेन में सफर करने वाले जो लोग हैं, उनसे भी चर्चा की। मैं समझता हूं, जब ट्रेन में हम जाते हैं तो आपको सही में वस्तु स्थिति पता चलती है कि क्या किन समस्याओं के लिए आपको सरकार को बोलना चाहिए. लेकिन बड़े दुख की बात है इस रायपुर लोकसभा में नौ-आठ बार से बीजेपी का सांसद हैं। लेकिन ट्रेन की व्यवस्था के बारे में कोई भी सवाल नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि हम छोटे थे हमने विद्याचरण शुक्ल को देखा था, जो रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए नई ट्रेनों को लाने का काम उन्होंने किया। अलग-अलग प्रदेशों को ट्रेन मार्ग से जोड़ने का काम किया और अब तक भाजपा की कोई उपलब्धि नहीं है। रेलवे स्टेशन आप चले जाएं शमशान घाट के समान रेलवे स्टेशन की स्थिति है। कई बेचारे कुली, वेंडर परेशान लोगों के रोजगार छीन गए। आम आदमी के लिए सबसे सस्ता, सुंदर और सुरक्षित अगर कोई साधन है तो ट्रेन है। भारतीय रेल हिंदुस्तान की पहचान थी लेकिन भाजपा की सरकार में ट्रेन लुप्त होते जा रही है। कहीं इसको दूसरे के हाथों बेचने की तैयारी तो नहीं की जा रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all