आज होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, घोषणा पत्र पर लगेगी मुहर!
March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र पर चर्चा कर उसे पारित किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियां अहम रहने वाली है।
Read More : CEC की बैठक जारी, पहली सूची में 29 नाम फाइनल, जल्द होगा ऐलान!
आज होगी CEC की बैठक
सीईसी की बैठक मंगलवार व बुधवार को होगी, जिसमें अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। अब तक 82 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। वहीं दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। छत्तीसगढ़ में भी अभी 5 सीट बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, कांकेर और बस्तर में उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।
RELATED POSTS
View all