Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार को रास नहीं आया मंगलवार, Sensex 736 अंक फिसला, निवशकों को भी 4.85 लाख करोड़ नुकसान

March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को BSE का सेंसेक्स (Sensex) 736.37 अंक यानी 1.01 प्रतिशत गिरकर 72,012.05 पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 238.25 अंक या 1.08% की गिरावट के साथ 21,817.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक, विप्रो, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, पावर ग्रिड, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान में रहने में कामयाब रहे।

निवेशकों को 4.85 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 373.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 18 मार्च को 378.79 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.85 लाख करोड़ रुपये घटा है।

RELATED POSTS

View all

view all