Live Khabar 24x7

जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

March 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस को अभी तक सूचना नहीं मिल सकी है कि उन्हें यह शराब कहां से मिली, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने गांवों में बिकने वाली शराब ही पी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More : Ameen Sayani Death : रेडियो के फेमस अनाउंसर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रारंभिक जांच के मुताबिक चारों दोस्तों ने रात को एक साथ शराब पी थी। रात को वे घर जाकर सो गए लेकिन सुबह नहीं उठे। मृतकों में 2 की उम्र 32-32 साल, 1 की 42 साल और एक की 50 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सुबह ही मौके पर पहुंचा और उचित कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए संगरूर भेज दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all