Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 21 राज्यों के 102 सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान
March 20, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। यानी आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
हालांकि, बिहार में पहले चरण में जिन लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख त्योहार की वजह से बढ़ाकर 28 मार्च की गई है। बिहार की 40 में से चार लोकसभा सीट पर मतदान पहले फेज में होगा।
Read More : Loksabha Election 2024 : बीजेपी ने सार्वजनिक की प्रत्याशियों की आपराधिक रिकार्ड, इन 2 नेताओं पर दर्ज है केस…
इन 21 राज्यों के लिए नामांकन
पहले चरण में सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 39 सीटों पर चुनाव होगा। इसके साथ, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम, उत्तराखंड और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर व मेघालय की 2-2, मिजोरम, नगालैंड, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान होगा।
RELATED POSTS
View all