Live Khabar 24x7

Horoscope 22 March 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

March 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

Horoscope Today

 

रायपुर। Horoscope 22 March 2024 : राशिफल की मानें तो, आज यानी 22 मार्च 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां आज को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों की अपने जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- भावुक बने रहेंगे। मन से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- गृह-कलह के शिकार होंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शारीरिक स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। धन का आगमन बढ़ेगा लेकिन व्यावसायिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी, इसलिए निवेश न करें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। इस समय ध्यान देने की आवश्यकता है आपको। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन तबियत अभी भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मानसिक परेशानी बने रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल दें।

तुला राशि- आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का भी योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। तांबें की वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा। तांबें की वस्तु दान करें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात थोड़ी सी विवादित हो सकती है। ध्यान रखिएगा। व्यापार सही चलेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार ठीक है। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all