Live Khabar 24x7

Political War : भाजपा ने भूपेश बघेल को बनाया निशाना, पोस्टर जारी कर अपने ही कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप

March 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Political War : लोकसभा चुनाव में कुछ दिनों का फासला रहा गया हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया हैं। वहीं कांग्रेस ने 6 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है।

राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सांसद संतोष पांडेय के बीच टक्कर के वजह से हाईप्रोफाइल सीट का माहौल भी गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जमकर सोशल वॉर देखने को मिल रहा है। जहां भूपेश बघेल ने संतोष पांडेय को जनता का असंतोष प्रत्याशी बताया था। वहीं मंच पर कार्यकर्ता की भूपेश बघेल के खिलाफ नाराजगी सामने आने के बाद भाजपा ने इसे लेकर प्रहार किया है।

सोशल मिडिया पर भाजपा ने राजनांगांव लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर जारी किया है। जिसमें भाजपा ने कांग्रेस पर अपने ही कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप है। एक तरफ भूपेश बघेल द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को उपेक्षा और बेज्जती वाले रॉड से हमला करते दिखाया है। वहीं सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में भाजपा कार्यकर्ताओं को कंधे पर बैठाकर उन्हें महत्वपूर्ण बताने का सन्देश दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all