भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर मंत्री केदार कश्यप का बड़ा हमला, बोले – क्या कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं बघेल? कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल की संज्ञा देना दुर्भाग्य
March 22, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिस्थिति विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा डगमगाई हुई नजर आ रही है। खुलकर बगावती सुर छेड़ने वाले नेता को भी वापस ले लिया गया। वहीं कुछ दागी नेताओं के लिए वापसी की मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं। इसके बाद भी भूपेश बघेल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी की खुलकर सामने आई है। जिसके साथ ही राजनांदगांव से भूपेश बघेल की टिकट काटने की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया।
जिसके बाद भूपेश बघेल का बयान सामने आया था कि कांग्रेस में स्लीपर सेल सक्रीय हैं। इसे लेकर विष्णु सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा हमला किया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्लीपर सेल अमूमन आतंकी संगठनों में होता है। क्या कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं बघेल? अफजल गुरु को जी लगाने वाले, आतंकवादियों का साथ देने वाले अब अपने कार्यकर्ताओं को भी उसी प्रकार स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे है यह बड़ा दुर्भाग्य है।
RELATED POSTS
View all