EC ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किया ऑब्जर्वर, IAS डॉ. जे. गणेशन को सामान्य प्रेक्षक और IPS रामकिशुन को बनाया पुलिस प्रेक्षक
March 22, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी डॉ. जे. गणेशन को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के उत्तरप्रदेश कैडर के अधिकारी रामकिशुन को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
RELATED POSTS
View all