Live Khabar 24x7

Nitesh Pandey Passes Away : ‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे का निधन, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर

May 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

Nitesh Pandey Death : टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल फेमस एक्टर नितेश पांडे की मौत हो गई हैं। उनके निधन की खबर टीवी जगत शोक में डूब गया हैं । एक्टर की कार्डियक अरेस्ट के बाद 51 साल की उम्र में मौत हो गई है। नितेश ‘अनुपमा’ सीरियल में धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे।

जानकारी के अनुसार नीतेश को मंगलवार रात 2 बजे नासिक के पास इगतपुरी में कार्डियक अरेस्ट आया थ वे यहां शूटिंग के लिए आए थे। कार्डियक अरेस्ट के फौरन बाद नीतेश की मौत हो गई थी। उनकी उम्र 51 साल थी। सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस उन्हें विदाई दे रहे हैं। राइटर सिद्धार्थ नागर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने पहले फेसबुक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

राइटर नागर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। बाद में सिद्धार्थ ने एक मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है। राइटर ने बताया कि नीतीश शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद पता लगा कि वह हमारे बीच नहीं रहें।

RELATED POSTS

View all

view all