भाजपा ने बिलासपुर की जनता से किया आह्वान, सोशल मीडिया पर लिखा – कोयला चोर की गिद्ध नजर अब आपके लोकसभा पर
March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। लोकसभा चुनाव में कुछ दिनों का फासला रहा गया हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया हैं। वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिसके चलते राजनितिक दलों के बीच पोस्टर वॉर जारी है।
कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर से देवेंद्र यादव को लोकसभा चुनाव की टिकट दे दी हैं। जिसे लेकर भाजपा हमलावर नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर जारी किया हैं। जिसमें लिखा है कि बिलासपुर की जनता सावधान, कोयला चोर की गिद्ध नजर अब आपके लोकसभा पर है। किसी कोयले दलाल के कमीशन की क़ीमत भला बिलासपुर की जनता उपचुनाव से क्यों चुकाना चाहेगी?
कांग्रेस ने भी सीएम साय का पोस्ट किया जारी
देशभर में गैस सिलेंडर के कीमतों ने सबकी कमर तोड़ दी है। चुनाव से पहले गैस सिलेंडर के दाम कम करने के वादे को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने पोस्टर में कैप्शन दिया कि चुनाव के बेरा वादा करथे सांय सांय, चुनाव के बाद जनता ला कर देथे बाय बाय। पोस्टर में एक आम आदमी गैस सिलेंडर के साथ खड़े हुए नजर आ रहा है जो सीएम साय से पूछ रहा है कि साहब 500 रुपए में गैस सिलेंडर लेने कब आऊं ? जिसके जवाब में सीएम साय कह रहे है कि 2029 के बाद आना।
RELATED POSTS
View all