Live Khabar 24x7

तेज रफ्तार पुलिस वाहन की टक्कर से उछलकर गिरे बाइक सवार दंपत्ति, दुर्घटना में दोनों की हालात गंभीर, सामने आया वीडियो

March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

लोरमी। रक्षा करने वाला ही बन गया मौत की वजह। जी हां जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। पुलिस वाहन (स्कॉर्पियों कार) ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति उछलकर बाइक से दूर गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास लोगों से घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे मामलें का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र के डिंडोल गांव में मंगलवार को शाम चार बजे के करीब पुलिस लिखी स्कॉर्पियों वाहन ने दंपति को रौंद दिया। हादसे में महिला की कमर की हड्डी टूट गई है। वहीं ठोकर मारने के बाद नशे में धुत पुलिस वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस वाहन चालक सहित अन्य घटना के वक्त शराब के नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की लेकिन मौके से वाहन लेकर चालक समेत अन्य भाग निकले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में अन्य कर्मी भी सवार थे। बता दें कि घायल दंपति की शादी 15 दिन पहले ही हुई है।

लोरमी थाने की एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि उक्त पुलिस लिखे वाहन को होली ड्यूटी के लिए हायर की गई थी जो होली के दो दिनों में ड्यूटी के बाद कल वापस जा रही थी। जिसका वाहन चालक कल अपने दोस्त से मिलने डिंडोल की तरफ जा रहा था कि अचानक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने इस घटना को लेकर बताया कि हादसे के समय उक्त वाहन में पुलिस स्टाफ नहीं थे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

RELATED POSTS

View all

view all