Live Khabar 24x7

Simple One EV Launch : सिंपल वन EV हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 212 KM का रेंज, जाने कीमत और फीचर्स

May 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Simple One EV Launch : भारत में इलेट्रिक वाहन के ग्राहकों में वृद्धि नजर आने लगी है। ऐसे में ईवी बनाने वाली कंपनियां नई-नई मॉडल्स को पेश कर रही है। भारत की ईवी कंपनी सिंपल एनर्जी ने अपनी नई EV सिंपल वन लॉन्च कर दी है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है, सिंगल चार्ज पर 212 किमी की रेंज। जो ग्राहकों के लिहाज से सबसे फायदेमंद चीज़ होने वाली है।

करीब 1.5 साल पहले कंपनी ने इस ईवी को अनवील किया था। अब कंपनी ने बड़े इंतजार के बाद सिंपल वन को 6 कलर (ब्रेजेन ब्लैक,नम्मा रेड,एज्योर ब्लू,ग्रेस व्हाइट,ब्रेजेन एक्स,लाइट एक्स) ऑप्शन के साथ 1.45 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) की शुरुआती कीमत में पेश किया है। अब कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनवील करने के बाद से अब तक 1 लाख से अधिक बुकिंग मिल चुकी है, जिसे कंपनी 6 जून से डिलीवर करना शुरू करेगी।

इतनी मिलेगी रेंज

Simple One EV Launch : सिंपल वन EV में 5 kWh कैपेसिटी वाली लिथियम आयन डुअल-बैटरी पैक मिल जाता है। जिसमें से एक फिक्स्ड और दूसरी रिमूवेबल बैटरी है। इस बैटरी पैक को 750 वॉट के होम चार्जर से 5 घंटे और 54 मिनट में 0-80% तक चार्ज किया जा सकता है।

इस EV को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 212 किमी की रेंज दे देता है। इसमें 8.5kW की पावर वाला मोटर दिया गया है, जो कि 72Nm का पीक टार्क बनाता है। इसके साथ ही, ये स्कूटर केवल 2.77 सेकंड में 0-40 Kmph की स्पीड हासिल कर सकती है।

मिलेंगे ये फीचर्स

यह बड़े ही ख़ास फीचर्स के साथ के साथ आने वाली है। स्कूटर में 7 इंच का TFT डिस्प्ले देखने को मिलेगा। अच्छी बात यह है कि इसे ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। अगर आपको इसमें नेविगेशन के साथ म्यूजिक कंट्रोल करना है, तो वह भी आप कर सकेंगे। इस शानदार EV में चार राइडिंग मोड देखने को मिल जाएंगे। जो कि इको,राइड, डैश और सोनिक हैं।

RELATED POSTS

View all

view all