Gold-Silver Price : चांदी खरीदने का ग्राहकों के पास शानदार मौका, सोने के बढ़े भाव
March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Gold-Silver Price : अगर आप भी आज सोने और चांदी खरीदने की योजना बना रहे है। तो आपके लिए यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 66,716 रुपए थी, जो आज 66,834 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 74,279 रुपए थी, जो आज 73,997 रुपए पर आ गई है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 66,834 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 66,566 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 61,220 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 50,126 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 39,098 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 73,997 रुपए पर आ गई है।
RELATED POSTS
View all