Live Khabar 24x7

कंगना पर टिप्पणी पड़ी सुप्रिया श्रीनेत को भारी, कांग्रेस ने महाराज गंज से काटा टिकट

March 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल परेश के मंडी से लोकसभा उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर टिप्पणी करना कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को भारी पड़ गया है। यूपी के महाराजगंज से कांग्रेस पार्टी ने सुप्रिया की टिकट काट दी है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से लड़ा था लेकिन वह भाजपा के पंकज चौधरी से हार गई थीं। इस बार कांग्रेस ने महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी को लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

सुप्रिया श्रीनेत का सामने आया था बयान :-

मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया। जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत भोंडी बात नहीं करती हूँ। मेरी जानकारी में आया है कि यह पोस्ट पहले एक पैरोडी अकाउंट (@Supriyaparody) पर चल रहा था. यहां से किसी ने यह पोस्ट उठाकर मेरे अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। मैं ऐसा करने वाले की पहचान में लगी हूं। साथ ही मेरे नाम का दुरूपयोग कर बनाए गए पैरोडी अकाउंट को भी X में रिपोर्ट किया है।

RELATED POSTS

View all

view all