Live Khabar 24x7

Horoscope 29 March 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

March 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

Horoscope Today

रायपुर। Horoscope 29 March 2024 : राशिफल के मुताबिक, आज यानी 29 मार्च 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- व्यावसायिक दृष्टिकोण से आप अच्छे चल रहे हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के साथ एक मधुर संबंध बनकर चल रहा है और ये साथ आपको आगे बढ़ा रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देते रहें और शुभ होगा।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विरोधी थोड़े सक्रिय रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ा दूरी है। व्यापार आपका सही है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। भावुकता में आकर अगर कोई निर्णय आपने लिया तो नुकसान संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- घर में शांतिचित्त रखें और घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं, नहीं तो कलह बढ़ा हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान सही नहीं चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई बड़ा रिस्क मत लीजिएगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। जो भी आपने डिजाइन किया है। जो सोच रखा है, उसको कार्यरुप दें। शुभ समय है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा चल रहा है। तांबें की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन आगमन हो रहा है, लेकिन मौखिक रूप से कलह भी हो सकती है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं भी जीवन में उपलब्ध होंगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन चितिंत रहेगा। मानसिक परेशानी में पड़े रहेंगे। रुपये, पैसे की कमी महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता महसूस करेंगे। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन का आवक बढ़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्तोत्र भी बनेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम, संतान भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम चलने लगेगा। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बस एक दिन थोड़ा बचकर पार कर लीजिए। सांय काल तक थोड़ा सा ध्यान रखने की जरुरत है। इसके बाद स्थिति सुधार की तरफ जाएगी। प्रेम, संतान में सुधार हो जाएगा। व्यापार में सुधार हो जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और अभी तक के लिए काली जी की शरण में बने रहें। उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें, प्रणाम करें। शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all