Live Khabar 24x7

Video : ओडिशा में छत्तीसगढ़ के यात्रियों से मारपीट, महिलाओं और बच्चों को भी डंडे से पीटा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

May 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। छत्तीसगढ़ से रामेश्वरम तीर्थ गए यात्रियों से ओडिशा में मारपीट की गई। दबंगो ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा और उनकी भी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं। BJP के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने वीडियो शेयर कर CMO ओडिशा से मदद की गुहार लगाई है।

Read More : IPL – 2023 : माही ने खेला माइंड गेम, 20 लाख के खिलाड़ी के लिए अंपायर से करने लगे बहस ! जानबूझकर इस वजह से रुकवा दिया मैच, देखें VIDEO

 

मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के मल्दा गांव से महिला बच्चों सहित ग्रामीण तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम में स्थित रामेश्वरम तीर्थ गए हुए थे। दर्शन करने के बाद ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ सक्ती अपने गृहग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान कटक जिला के मंगोली नाका के पास उनकी बस को रुकवाया गया और कुछ लोग अवैध वसूली करने लगे। यात्रियों ने जब पैसे देने से इंकार किया तो 20-30 आरोपियों ने लाठी डंडे से महिला, पुरुष और बच्चों पर हमला कर दिया।

घटना में कई यात्रियों को चोट भी आई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है। पीड़ित घटना वाली रात से ही थाने में बैठे हुए है। घटना के वीडियो को ट्वीटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है। BJP के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने शेयर कर CMO ओड़ीसा से मदद की गुहार लगाई है।

RELATED POSTS

View all

view all