Live Khabar 24x7

CG News : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 1 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, सर्चिंग जारी…

April 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

06_04_2021-naxal_terror_1

सुकमा। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के टेटमड़गु में जवाओं और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। इसके साथ ही जवानों में मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है।

Read More : CG News : आज कोंडागांव और धमतरी जिले के दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, ये है पूरा कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के टेटमड़गु इलाके में डीआरजी और कोबरा के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया है।

जवानों ने मौके से नक्सली के शव के साथ हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है। जवानों ने मौके से एक BGL भी बरामद किया है। वहीं दूसरी तरफ जवानों द्वारा अभी भी घटनास्थल और आस-पास के इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

RELATED POSTS

View all

view all