Rules Changed : आज से बदल गए EPFO, फास्टैग समेत कई नियम, असुविधा से बचने के लिए जरूर पढ़े पूरी खबर…
April 1, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Rules Changed : आज से यानी 1 अप्रैल 2024 से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही कई नियम बदल गए हैं। जिसके बारे में आपको अवश्य जान लेना चाहिए।
बता दे कि आज से इनकम टैक्स, क्रेडिट कार्ड, पेंशन स्कीम से लेकर ऐसे कई नियम बदले है। जिसमें से कुछ जरूरी नियम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
बदल गया EPFO का यह नया नियम
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी कि ईपीएफओ ने एक नया नियम लागू कर दिया है जिसके तहत अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है जिससे पीएफ खाता खुद नई कंपनी या नियोक्ता के पास ट्रांसफर हो जाएगा। हालांकि पहले यह सुविधा लागू नहीं थी ।
फास्टैग KYC
अगर आप कोई गाड़ी के मालिक है, और अभी तक आपने फास्टैग केवाईसी अपडेट नहीं कराया है। तो आपका फास्ट ट्रैक रद्द हो जाएगा। क्योंकि इसके लिए नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 31 मार्च 24 तक का ही समय दिया था यानी की 1 अप्रैल के बाद यह यानी की 1 अप्रैल बिना केवाईसी वाले फास्टैग डीएक्टिवेट यानी कि निष्क्रिय हो जाएंगे। जिससे आपको दोगुना टोल टैक्स भरना पड़ सकता है।
बदल गया BIMA से जुड़े यह नियम
आज से यानी की 1 अप्रैल से इंश्योरेंस सेक्टर में एक बड़ा नियम लागू हो गया है। इसके मुताबिक पॉलिसी सरेंडर करने पर सेरेंडर वैल्यू इस बार पर निर्भर करेगी कि आपने कितने सालों में पॉलिसी को सरेंडर किया है। तो वही नए नियम के तहत अब बीमा कंपनियां सभी पॉलिसियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी करेंगे।
अब नहीं मिलेगें कार्ड पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स
एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नया नियम में लागू कर दिया है, जो एक अप्रेल से लागू हो जाएगा। जिसके मुताबिक अब एसबीआई के सभी क्रेडिट कार्ड्स से किराए का भुगतान करने पर कार्ड होल्डर्स को रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे.
न्यू टैक्स रिजीम
1 अप्रैल, 2024 से भारत में नया टैक्स सिस्टम डिफॉल्ट विकल्प बन जाएगी। इसका मतलब यह है कि जब तक आप पुरानी टैक्स रिजीम नहीं चुनते, आपके टैक्स कैल्कुलेशन नए नियमों के तहत ऑटोमेटिक रूप से की जाएगी।
नई प्रणाली के लिए टैक्स ब्रैकेट वित्तीय वर्ष 2024-25 (टैक्स ईयर 2025-26) के लिए समान रहेंगे। हाल के बजट में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई। अगर आपकी आय सालाना 7 लाख रुपये या उससे कम है, तो आपको नई प्रणाली के तहत कोई आयकर नहीं देना होगा।
एक अप्रैल को 2000 का नोट बदलने की सुविधा नहीं
बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी से जुड़े कार्यों के कारण 2000 रुपये के बैंक नोट को बदलने या जमा करने की सुविधा एक अप्रैल, 2024 यानी सोमवार को उपलब्ध नहीं होगी। अगले दिन मंगलवार को यह सुविधा केंद्रीय बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बहाल हो जाएगी।
RELATED POSTS
View all