Accident : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
April 2, 2024 | by livekhabar24x7.com
चित्रकूट। Accident : यूपी के चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा हैं कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।
Read More : Accident : अनियंत्रित होकर पलटी 40 लोगों से भरी पिकअप वाहन, हादसे में 2 की मौत, बेटी के ससुराल जा रहा था परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा शहरी थाने के तहत आने वाले अमानपुर मोहल्ले के पास हुआ। ऑटो में करीब 8 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। डंपर के दस्तावेजों की जांच करके उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस ने अज्ञात डंपर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
RELATED POSTS
View all