Live Khabar 24x7

Horoscope 3 April 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

April 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

Horoscope Today

 

रायपुर। Horoscope 3 April 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 03 अप्रैल 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम बना हुआ है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- परिस्थितियों में सुधार। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- लग्नेश के वक्री होने के कारण शारीरिक बचाव पक्ष कमजोर हो गया है। चंद्रमा के अष्टम होने के कारण चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवन में एक उमंग-तरंग दिखेगा आपको। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। एक रंगीन सा महसूस करेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। शुभ समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- विरोधियों का मुंह बंद करा सकते हैं। इन दिनों ऐसा समय है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चलेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुक मत बने रहिएगा। थोड़ा सुधार पर ध्यान रखिए और मानसिक सुधार पर ध्यान रखिए। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। तांबें की वस्तु दान करें।

तुला राशि- गृह-कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आर्थिक विकास होगा। धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अच्छा है लेकिन अभी निवेश मत करिए। शिवजी को प्रणाम करते रहें। उनका जलाभिषेक करें।

मकर राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चंचलता पर काबू रखें। मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा भी बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। शाम तक का समय शुभ।

RELATED POSTS

View all

view all