Live Khabar 24x7

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया पोस्टर लॉन्च, पोस्टर में लिखा – “मैं हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मारो”

April 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। राजनीतिक हमले का दौर जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में लेकर दिल्ली की राजनीती भी गरमा गई है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने पोस्टर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि “मैं हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मारो”

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर बीजेपी हमलावर है। भाजपा इस पोस्टर के माध्यम से जनता तक मुद्दा लेके जायेंगे। मोदी और जनता से माफी मांगने की अपील की है। वहीं चुनाव आयोग से भी माफी मांगनी चाहिए। सामूहिक रूप से हिंसा फैलाने को प्रेरित करने का भी आरोप लगाया है। भूपेश बघेल के लिए वोट देने की अपील की गई कि वो मोदी का सिर फोड़ेंगे। जो कुछ इन्होंने किया है जनता हिसाब पूछेंगी और जब-जब ऐसे बयान आए हैं मोदी जी के लिए जनता का प्रेम बढ़ा ही है।

RELATED POSTS

View all

view all