फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 20 अंक पर बंद, निवेशकों ने कमाए 1.15 लाख करोड़ रुपए
April 5, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में स्पाट पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 20.59 अंक या 0.03% की तेजी के साथ 74,248.22 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 10.85 अंक या 0.048% की बढ़त के साथ 22,525.50 के स्तर पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद बाजार थोड़ा दबाव में दिखे। रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। निवेशकों के 1.15 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है।
आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स
बीएसई सेंसेक्स के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.92% की तेजी रही। इसके बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईटीसी (ITC) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.89% से लेकर 1.56 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का शेयर 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं लर्सन एंड टुब्रो (L&T), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर क्रमश: 1.08% और 1.46% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
निवेशकों ने 1.15 लाख करोड़ कमाए
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 399.42 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 4 अप्रैल को 398.27 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all