Reliance JioMart Laysoff : Ambani के कंपनी पर छटनी की तलवार, 1000 से ज्यादा लोग को दिखाया बाहर का रास्ता
May 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Reliance JioMart Laysoff : दुनियाभर की कपंनियों में छटनी का दौर जारी है। ऐसे में बड़े कारोबारी मुकेश अम्बानी की कंपनी में भी छटनी का दौर आ गया है। हाल ही में JioMart ने मेट्रो कैश एंड कैरी (Metro Cash and Carry) के कारोबार को भारत में ऑपरेशन के लिए अधिग्रहण किया है। जिसका बड़ा असर देखने को मिला है। कंपनी ने छटनी का फैसला किया है।
कुछ रिपोर्ट्स का दवा है कि रिलायंस जियोमार्ट में बड़े स्टार पर कमर्चारियों और अधिकारियों की छटनी की जारी है। जिसके लिए योजना भी तैयार की गई है। ऐसे मे हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।
बड़े स्तर पर छटनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JioMart में छंटनी की ये अभी बस शुरुआत भर है। आने वाले समय में JioMart अपने 15,000 वर्कफोर्स में से एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स ने एक व्यक्ति के हवाले से लिखा है कि JioMart ने पिछले कुछ दिनों में अपने कॉर्पोरेट ऑफिस में 500 अधिकारियों सहित 1,000 लोगों से इस्तीफा देने के लिए कहा है। उस व्यक्ति ने कहा कि JioMart भी प्रदर्शन सुधार योजना (PIP) के तहत पहले से ही सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की प्लानिंग कर रही है।
नुकसान कम करने का लक्ष्य
जानकारी मुताबिक, मेट्रो कैश एन्ड कैरी के 3,500 परमानेंट वर्कफोर्स जोड़ने के बाद कंपनी में कर्मचारियों की भूमिकाओं का ओवरलैपिंग हो गया है। ग्रॉसरी बी2बी स्पेस में प्राइस वॉर शुरू करने वाली कंपनी भी मार्जिन में सुधार और घाटे को कम करने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस मामले पर अभी आधिकारिक रूप से कंपनी की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।
Reliance का FMCG सेक्टर की ओर कदम
2850 करोड़ रुपए की डील में रिलायंस ने मेट्रो कैश एन्ड कैरी को खरीद लिया है। कंपनी को इसका क्लीयरेंस भी मिल चुका है। मेट्रो कैश एंड कैरी की पहुंच भारत में 30 लाख ग्राहकों तक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज इन दिनों FMCG सेक्टर में अपने पैर पसारने के लिए जोरोशोरों से जुटा हुआ है।
मेट्रो कैश एंड कैरी के अधिग्रहण के बाद रिलायंस रिटेल- अमृतसर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, गाजियाबाद, गुंटूर, हैदराबाद, हुबली, इंदौर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नासिक, सूरत, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में मेट्रो के स्टोर का इस्तेमाल कर पाएंगा। जेपी मॉर्गन ने कहा था कि मेट्रो कैश एंड कैरी का नेटवर्क बी2बी मार्केट में रिलायंस को और मजबूत कर सकता है।
RELATED POSTS
View all