Live Khabar 24x7

ITI Vacancy Exam Date : आईटीआई भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, 920 पदों पर होनी है सीधी भर्ती, जानें शेड्यूल

May 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG JOB

रायपुर : ITI Vacancy Exam Date : छत्तीसगढ़ में ITI कर चुके युवाओं के लिए नौकरी की बंपर वैकेंसी निकली है। ITI में प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में 920 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारी इन्फॉर्मेशन एण्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस की परीक्षा 7 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की परीक्षा 7 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 तक होगी। प्रशिक्षण अधिकारी इलेक्ट्रिशियन की परीक्षा 8 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वायरमैन की परीक्षा 8 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी कारपेंटर की परीक्षा 9 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी टर्नर की परीक्षा 9 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all