Tipu Sultan Sword Auction : टीपू सुल्तान की तलवार 140 करोड़ में बिकी, ब्रिटेन में नीलामी का बना नया रिकॉर्ड
May 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Tipu Sultan Sword Auction : दुनिया में आज भी इतिहास की ख़ास चीज़ों को समेत कर रखा गया है। जिससे हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को इतिहास के सुबूत देखें और जानने को मिल सके। भारत के मैसूर मने 18 सदी के शासक टीप सुलतान की तलवार हाल में नीलाम हुई है। जिसे लेकर अब लोगों में चर्चा है।
टीपू सुलतान का 1782 से लेकर 1799 तक शासन रहा। टीपू सुल्तान की यह तलवार निजी कमरे से बरामद की गई थी। इस तलवार को ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने मेजर जनरल डेविड बेयर्ड को पेश की गई थी। ब्रिटेन में हुई नीलामी में यह तलवार की बोली से रिकॉर्ड टूट गए। यह 1.4 करोड़ पाउंड यानी 140 करोड़ रुपए के करीब नीलाम हुई है।
ब्रिटेन में हुए इस नीलामी को आयोजित करने वाले बोनहम्स ने कहा कि यह तलवार उम्मीद से कई गुना अधिक बिकी है। टीपू सुल्तान की तलवार नीलामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय वस्तु बनी है।
बोनहम्स इस्लामिक एंड इंडियन आर्ट के प्रमुख ओलिवर व्हाइट ने जानकारी दी कि यह तलवार टीपू सुल्तान से जुड़े सभी हथियारों में बहुत अहमियत रखती है। टीपू सुल्तान का इससे गहरा जुड़ाव था। यह उनके निजी कक्ष से मिली थी। इस तलवार का एक असाधारण इतिहास है। टीपू सुल्तान की तलवार को ‘सुखेला’ यानी सत्ता का प्रतीक कहा जाता है। यह तलवान स्टील से बनी है और इस पर सोने से बेहतरीन नक्काशी की गई है।
टीपू के मरने के बाद अंग्रेजों को मिला तलवार
इस्लामिक और भारतीय कला की समूह प्रमुख नीमा सागरची ने कहा कि तलवार का असाधारण इतिहास और बेजोड़ शिल्प कौशल है। समूह के प्रमुख ने कहा कि फोन के जरिए दो लोगों ने बोली लगाई, जबकि कक्ष में मौजूद एक व्यक्ति ने इस तलवार के लिए बोली लगाई। नीलामी खरीद के लिए पहुंचे लोगों में जबरदस्त मुकाबला हुआ। बता दें कि श्रीरंगपट्टनम को तबाह करने के बाद अंग्रेजों को टीपू के कमरे से कई हथियार मिले। इसमें कुछ हथियार बेहद खास और टीपू के करीबी माने जाते थे। उनमें से एक थी यह तलवार।
RELATED POSTS
View all