Live Khabar 24x7

CG Political : पूर्व सीएम रमन ने सरकार पर साधा निशाना, तो CM बघेल ने किया पलटवार, बोले – नवा छत्तीसगढ़ में पद दुरूपयोग का हक़ किसी को नहीं

May 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ की राजनीती में अब अधिकारी के फोन को निकालने के लिए डैम का पानी खाली करवाने का मुद्दा छाने लगा है। कांकेर के पखांजूर में एक फ़ूड इंस्पेक्टर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने के लिए डैम के पास पहुंचे हुए थे। इस दौरना फोन गलती से डैम में गिर गया। अपने पद का इस्तेमाल करते हुए फोन ढूंढने के लिए डैम का पानी निकलवा दिया।

CG Political : मामले में कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने बड़ा एक्शन लिया है। फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को जहां सस्पेंड कर दिया है, तो वहीं जल संसाधन विभाग के SDO आरसी धीवर से 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया गया है। इधर इस मामले राजनीति भी गरम है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जहां इस मामले में ट्वीट कर राज्य सरकार पर कटाक्ष किया है, तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिट्वीट कर रमन सिंह पर निशाना साधा है। रमन सिंह ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा है कि।

दाऊ @bhupeshbaghel की तानाशाही में अधिकारी प्रदेश को पुश्तैनी जागीर समझ बैठे हैं। आज भीषण गर्मी में लोग टैंकरों के भरोसे हैं, पीने तक के पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं अधिकारी अपने मोबाईल के लिए लगभग 21 लाख लीटर पानी बहा रहे हैं इतने में डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी।

रमन सिंह के इस ट्वीट पर रिट्वीट करते लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कटाक्ष किया है। मुख्यमंत्री ने रिट्वीट कर लिखा है…

2 बातें हैं डॉक्टर साहब:

1. पहली ये कि अपने पद का दुरुपयोग करने का हक ‘नवा छत्तीसगढ़’ में किसी को नहीं है, जिस अधिकारी ने यह कृत्य किया है उसे निलंबित किया जा चुका है. वो दौर बीत गया जब लोग सत्ता में बैठकर फर्जी राशन कार्ड बनाते थे और अपने बेटे का ‘पनामा’ में खाता खुलवाते थे।
2. दूसरी बात ये है कि आज हमने मितान योजना में राशन कार्ड को जोड़ा है, अब 14545 पर फोन करके मितान को घर बुलाएँ और घर बैठे ही राशन कार्ड बनवाएँ। यह बहुत अच्छी शुरुआत है, इसको आप आगे 3 लोगों को बताएँ और उनसे कहें कि वो भी आगे 3 लोगों को बताएँ। जय छत्तीसगढ़।

RELATED POSTS

View all

view all