Live Khabar 24x7

CG News : पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तीसरी पुण्यतिथि आज, समाधि स्थल में दी गई श्रद्धांजली

May 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

पेंड्रा। CG News : छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की आज तृतीय पुण्यतिथि है। गौरेला के जोगीसार में 29 अप्रैल 1946 को जन्मे स्वर्गीय अजीत जोगी ने आईएएस, आईपीएस के अलावा छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री का गौरव हासिल किया। इस तरह मरवाही विधानसभा क्षेत्र का नाम भारत की राजनीति इतिहास में पहले पन्ने पर ली जाती है।

Read More : CG News : दवा के ओवरडोज से नर्स की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, जांच में सामने आई यह बात

 

साल 29 मई को रायपुर में उन्होने इलाज के दौरान आखिरी सांसे लीं। आज जोगी समर्थकों की आंखे स्वर्गीय अजीत जोगी को याद करते हुये नम हो जाती हैं। आज उनकी पत्नि और कोटा विधायक रेणु जोगी के स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिल्ली अस्पताल में इलाज करवा रही है और पुत्र अमित जोगी भी वहीं है। स्वर्गीय जोगी के समाधि स्थल में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है जहां उनके चहेते और कार्यकर्ताओं के द्वारा समाधि स्थल में स्वर्गीय अजीत जोगी को श्रद्धांजली दी गयी।

RELATED POSTS

View all

view all