Live Khabar 24x7

Big Accident : पुल से गिरी यात्रियों से भरी बस, चालक समेत 10 की मौत, 59 घायल

May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

Big Accident : जम्मू-श्रीनगर से एक बड़ी खबर आई हैं। यहां के नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 यात्री घायल हैं। हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार ही मौत जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हो गई।

Read More : CG Big Accident : नांदघाट में बड़ी सड़क दुर्घटना, खड़ी ट्रेलर में जा घुसी यात्री बस, हादसे में 1 की मौत और 6 घायल

 

मिली जानकारी के अनुसार बस अमृतसर से वैष्णो देवी (कटड़) जा रही थी। सभी बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही बस नेशनल हाइवे-44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। वहीं, 59 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।

सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

RELATED POSTS

View all

view all