Wrestler Protest : पहलवानों का बड़ा ऐलान, आज शाम गंगा में बहाएंगे अपने मेडल, फिर इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन
May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Wrestler Protest : प्रदर्शनरत पहलवानों ने बड़ा ऐलान किया हैं। दरअसल पहलवानों ने अपने सभी मेडल हरिद्वार जाकर गंगा नदी में प्रवाहित करने का निर्णय लिया है। पहलवानों का कहना है कि वे आज शाम 6 बजे अपने अब तक के सभी पदकों और मेडलों को गंगा नदी में प्रवाहित कर देंगे। यौग उत्पीड़न के खिलाफ जंग लड़ रहे पहवानों ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि हम हरिद्वार स्थित गंगा नदी में अपने सभी मेडल बहा देंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि हमारे मेडलों के गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का भी कोई मकसद नहीं रह जाएंगे। लिहाजा इसके बाद हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
Read More : Wrestlers Protest : पुलिस ने पूनिया, विनेश, संगीता फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में लिया, धरना स्थल से उखाड़े पहलवानों के टेंट
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन अभी तक जंतर-मंतर पर चल रहा था, लेकिन रविवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने जंतर-मंतर से नई संसद भवन तक महापंचायत सम्मान के तहत कूच करने का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को वहां जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया था। इस दौरान पहलवानों के साथ धक्का-मुक्की की घटना भी हुई थीं।
"We will throw our medals in river Ganga in Haridwar today at 6pm," say #Wrestlers who are protesting against WFI (Wrestling Federation of India) president Brij Bhushan Sharan Singh over sexual harassment allegations pic.twitter.com/Mj7mDsZYDn
— ANI (@ANI) May 30, 2023
इसके बाद जंतर-मंतर से पहलवानों का पूरा आंदोलन खत्म कर दिया गया। इसके बाद साक्षी मलिक ने ट्वीट कर यह कहा था कि अभी उनका आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, हम जल्द ही अपनी अगली योजना का ऐलान करेंगे।
RELATED POSTS
View all