Video : 75 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, नीचे मौजूद लोगों को देने लगा कूद जानें की धमकी, जानें फिर क्या हुआ?
May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
अंबिकापुर। Video : सरगुजा जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया हैं। यहां एक शादीशुदा आशिक के हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। आशिक मिजाज यह युवक शादी के बाद भी एक युवती से प्रेम करता था, और उसे अपने साथ ले जाने के लिए दबाव बना रहा था। लड़की ने जब मना कर दिया, तब युवक 75 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़के को टंकी पर से नीचे उतारा जा सका। अब इस घटना का विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला अंबिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि गोविंदपुर निवासी श्यामलाल कोरवा की शादी हो चुकी है। मगर एक अन्य लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है।
Read More : Viral Video : IIFA अवार्ड शो में Salman Khan ने Vicky Kaushal को किया इग्नोर! बॉडीगार्ड ने धक्का देकर किया साइड, देखें वीडियो
इस वजह से युवक अपनी प्रेमिका को भी अपने साथ रखना चहता था। लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से मना कर दिया था। इस बीच लड़की पर दबाव बनाने के लिए युवक सोमवार को ग्राम पहाड़ चिरगां पहुंच गया और एक टंकी के पास पहुंचकर हल्ला करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रेमिका को धमकी देते हुए वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर भी उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।
युवक ने लड़की पर दबाव बनाने के लिए टंकी से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नीचे से ही युवक को समझाना शुरू कियां, लेकिन वह नहीं मान रहा था।
Read More : Video : हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, एक्साइज सब इंस्पेक्टर की कार ने सोती हुई 3 साल की मासूम को कुचला, आरोपी बोला – चादर के कारण नहीं देख पाया
फिर पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश किया गया, लेकिन युवक नही माना। इसके बाद पुलिस ने बकायदा उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाकर लड़की से बात करायी। करीब 2 घंटे पुलिस और ग्रामीणों के बीच ये हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद युवक माना और नीचे उतरा है। अब घटनाक्रम के अगले दिन मंगलवार को इसे पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/live_khabar24x7/status/1663524593318113281?s=20
RELATED POSTS
View all