Ajab-Gajab : ग्राहकों की हो गई मौज, जी भरकर Pizza खाओ और बिल मरने के बाद चुकाओ, आप भी करा लें रजिस्ट्रेशन
May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Ajab-Gajab : बढ़ती महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में कंपनियां लोगों को लुभाने के लिए कई ऑफर जारी करते है। जिससे उनके ग्राहकों की संख्या में गिरावट नहीं आए। कुछ कंपनियां ‘बॉय नाउ पे लेटर’ जैसे ऑफर पेश करती है। लेकिन अब एक रेस्टोरेंट ने अपने ऑफर से सभी को हक्का -बक्का कर दिया है।
मिली जानकारी अनुसार, एक रेस्तरां ने एक ऐसा ऑफर दिया जो सभी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। न्यूजीलैंड की एक पिज़्ज़ा बेचने वाले रेस्टॉरेंट ने पिजा खाने के बाद पैसे देने के लिए कुछ अलग ऑफर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनका ये ऑफर “आफ्टरलाइफ पे” है। ब्रांड की वेबसाइट के मुताबिक, यह ऑफर केवल 666 ग्राहकों के लिए वैध है। इसमें ग्राहकों को एक एग्रीमेंट साइन करना होगा जिसमें वे मौत के बाद पिज्जा बिल का भुगतान कर सकते हैं।
ग्राहकों को पहले तो यह अजीब लग सकता है। मगर कंपनी उन्हें यह भरोसा दिलाती है कि इसमें कोई छिपा हुआ शुल्क या जुर्माना नहीं है। दरअसल, सीईओ बेन कमिंग का दावा है कि सिस्टम न्यूजीलैंड के “अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें” जाल में गिरने की बढ़ती समस्या को कम करता है।
Read More : PUBG Return : लौट आई खुशियां, BGMI ने किया ऑफिशियल कमबैक, नए वर्जन में होगा टाइम लिमिट
कैसे होगा भुगतान ?
कंपनी ने बताया कि इस ऑफर को लेने वालों से एक एग्रीमेंट किया जाएगा। जिसके अनुसार वसीयत बदलन के बाद उसमें लिए गए पिज्जा का चार्ज जोड़ दिया जाएगा। कमाल की बात यह है कि इस पर न तो कोई ब्याज लगेगा और न ही कोई शुल्क।
Read More : Video : 75 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, नीचे मौजूद लोगों को देने लगा कूद जानें की धमकी, जानें फिर क्या हुआ?
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
इस स्किम का फायदा केवल मूल रूप से न्यूजीलैंड के लोगो को ही मिलेगा। जो कि लोगों के रहने की उच्च लागत से बचने के लिए मददगार साबित होगा। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर “आफ्टरलाइफ़ पे” के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। चुने गए व्यक्तियों को उनकी इच्छा में संशोधन पर हस्ताक्षर करने के लिए बनाया जाएगा।
RELATED POSTS
View all