Live Khabar 24x7

शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 12 अप्रैल तक बढ़ाई रिमांड

April 8, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। शराब घाेटाले मामले में ACB/EOW ने आज अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को 12 अप्रैल तक ACB/EOW की रिमांड पर भेजा गया. बता दें कि अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड खत्म होने के बाद आज दोनों को निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया था, जहां शराब घोटाले मामले में कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड मंजूर की है.

जानकारी के अनुसार, आज EOW ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया था. दोनों की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. इस दौरान EOW की ओर से दोनों की रिमांड बढ़ाने को लेकर पक्ष रखा जाएगा.

बता दें कि 3 दिनों की पूछताछ ने EOW को कोई जानकारी नहीं मिली है. ढेबर और अरविंद से पूछताछ में EOW के अधिकारियों का पसीना छूट रहा है. दोनों आरोपी सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं. उनका एक ही जवाब होता है कि उन्हें जानकारी नहीं है या वे ED को पहले ही सब कुछ बता चुके हैं.

RELATED POSTS

View all

view all