10वीं के छात्रों को अब नहीं पढ़ाया जाएगा पीरियोडिक टेबल, NCERT ने सिलेबस से हटाया चैप्टर
June 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। NCERT ने 10वीं कक्षा के टेक्स्टबुक से पीरियोडिक टेबल का पूरा चैप्टर ही हटा दिया है। इसके अलावा लोकतंत्र, राजनीतिक दलों (पूर्ण पृष्ठ) और लोकतंत्र की चुनौतियों को भी हटाने का फैसला लिया है। इसे हटाने के पीछे परिषद ने छात्रों पर से बोझ हटाने का तर्क दिया है।
Read More : Transfer Breaking : PWD विभाग में तबादला, कई अधिकारी-कर्मचारी हुए इधर से उधर, देखे सूची
परिषद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, छात्रों को अब सिलेबस पूरी करने में आसानी होगी। हालांकि छात्र इन चैप्टर को आगे पढ़ सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें कक्षा 11 और कक्षा 12 में इस विषयों को चुनना होगा। गौरतलब है कि इसी साल NCERT ने विज्ञान की किताब से थियरी ऑफ इवोल्यूशन को हटाने के लेकर लोगों के निशाने पर आया था।
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने कहा कि कोविड के कारण कोर्स को तार्किक बनाया जा रहा है और बच्चों पर से बोझ को कम किया जा रहा है। अगर बच्चे डार्विन का सिद्धांत पढ़ना चाहते हैं तो वो वेबसाइट पर जाकर इसे पढ़ सकते हैं। कक्षा 12 में पहले से ही डार्विन का सिद्धांत किताब में है।
RELATED POSTS
View all