Live Khabar 24x7

CG News : अरुण सिंह सिसोदिया के दोस्त को आया धमकी भरा कॉल, FIR कराया गया दर्ज

April 9, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Transfer Breaking

 

दुर्ग। CG News : पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ बयान देने वाले अरुण सिंह सिसोदिया के दोस्त हसमत आलम को जान से मरने की धमकी मिली है। जिसकी शिकायत हसमत आलम ने दुर्ग एसपी से की हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि, 8 अप्रैल की रात 10 बजे 4 बार 7999932565 और 9755524488 से कॉल आया था। जिसमें अज्ञात कॉलर ने धमकी दी कि तुम अरुण सिंह सिसोदिया का साथ छोड़ दो। भूपेश बघेल, राम गोपाल अग्रवाल, विनोद वर्मा और गिरीश देवांगन के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हो उसे बंद कर दो। अगर खिलाफ बोलना बंद नहीं करोगे तो तुम दोनों को मारकर जमीन में दफन कर देंगे। पीड़ित हसमत आलम ने आगे शिकायत पत्र में बताया कि जिस नंबर से कॉल आया है वह नंबर ट्रू कॉलर में संचित अग्रवाल दिखा रहा है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all