Live Khabar 24x7

पति के दोस्त से थे अवैध संबंध, जब प्रेमी करने लगा इग्नोर तो महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड

April 9, 2024 | by Nitesh Sharma

 

बिलासपुर। महिला डाक्टर पूजा चौरसिया सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। महिला डॉक्टर के सुसाइड केस में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर का अपने पति के दोस्त रियल स्टेट कारोबारी और जिम संचालक सूरज पांडेय से अफेयर था। पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बाबजी नगर तिफरा की रहने वाली डाक्टर पूजा चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो चिकित्सक का सरकंडा निवासी युवक से प्रेम संबंध था। प्रेमी ने जब उसे नजर अंदाज करना शुरू किया तो उसने आत्महत्या कर ली। पूजा चौरसिया ने 11 मार्च को उनकी मां के घर पर आत्महत्या कर ली थी।

पहले डाक्टर पूजा चौरसिया के परिजनों ने पूजा के पति अनिकेत कौशिक पर हत्या का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें हत्या की वजह फांसी पायी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि डॉक्टर पूजा चौरसिया का सरकंडा निवासी बिल्डर सूरज पांडेय के साथ 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों साथ में काफी समय व्यतीत भी करते थे।

RELATED POSTS

View all

view all