Live Khabar 24x7

Big Breaking : AAP को लगा एक और तगड़ा झटका, इस मंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कह दी ये बड़ी बात

April 10, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking

 

नई दिल्ली। Big Breaking : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे। हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड भी पड़ी थी।

Read More : Big Breaking : बारनवापारा अभ्यारण्य के आसपास 7 गांवों में धारा 144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा, मैं भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीतियों से सहमत नहीं हूं। दिल्ली के मंत्री पद और आप से इस्तीफा देने के बाद राज कुमार आनंद ने कहा, आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ था, लेकिन आज पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। मेरे लिए मंत्री पद पर काम करना मुश्किल हो गया है। मैंने इस्तीफा दे दिया है। मंत्री पद से और पार्टी से क्योंकि मैं इस भ्रष्टाचार से अपना नाम नहीं जोड़ सकता।

RELATED POSTS

View all

view all