Live Khabar 24x7

MP में CM साय ने ली जनसभाएं, कल जगदलपुर में करेंगे रोड शो

April 10, 2024 | by Nitesh Sharma

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते-आते नेताओं के दौरे तेजी हो गए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और भाजपा को 400 पार का लक्ष्य पार कराने के लिए जमकर पसीना बहा रहे है। सीएम साय लगातार क्षेत्रों में भाजपा के प्रचार-प्रचार के लिए पहुंच रहे है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मंडला स्थित सलवाह, बम्हनी एवं गोपालपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमसभाओं को संबोधित किया। एमपी के बाद वह कल यानी गुरुवार को जगदलपुर में रोड शो करने जा रहे है।

एमपी में सीएम साय ने भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के संदर्भ में कहा कि उन्होंने जब केंद्र में राज्यमंत्री के रूप में काम किया तब कुलस्ते जी मंत्री थे, तब कुलस्ते ने संसद में कहा था कि यह सरकार गांव के लिए समर्पित सरकार रहेगी। आप लोगों ने देखा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं।

बस्तर को साधने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अप्रैल को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा जुट गई है। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री साय के प्रस्तावित रोड शो की कार्ययोजना व तमाम तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all