Live Khabar 24x7

Big Accident : पेड़ से टकरालकर पलट गई स्कूल बस, दर्दनाक हादसे में 8 बच्चों की मौत, कई घायल…

April 11, 2024 | by Nitesh Sharma

accident

 

महेंद्रगढ़। Big Accident : हरियाणा के महेंद्रगढ़ के उन्हानी गांव के पास बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां स्कूल बस पलट गई है। इस भीषण हादसे में 8 बच्चों की मौत हो गई और 37 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल बस कनीना में स्थित जीएलपी स्कूल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ईद की छुट्टी के बावजूद स्कूल खुला था। ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हुई।

Read More : Big Accident : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की गई जान, मृतकों में 2 बच्चें भी शामिल…

मिली जानकारी के अनुसार पहले बस एक पेड़ से टकराई, फिर पलट गई। चालक बस से कूद गया। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस पलटते ही स्कूली बच्चे बस के शीशों में से बाहर निकल कर गिर गए। बस में कुल 45 बच्चे सवार थे। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की यह स्कूल बस सेहलंग, झाड़ली, धनौंदा, से कनीना की ओर बच्चों को लेकर आ रहे थी।

घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं, गंभीर घायल बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ है। दूसरी ओर जानकारी मिली है कि बस चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

RELATED POSTS

View all

view all