“पहले मैं पैसा निकालूंगा” : ATM में भिड़े दो युवक, एक ने हाथ-मुक्का मरकर फोड़ा सिर, दूसरे ने नाखून से खरोंचा
April 11, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। रायपुर में एटीएम से पहले पैसा निकलने के लिए दो युवक आसपस में भीड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक युवक ने दूसरे पर हाथ-मुक्का मारते हुए माथा फोड़ दिया। तो दूसरे ने नाख़ून से खरोंच दिया। मामला थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने FIR दर्ज करवाई है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, बीती रात करीब 10:30 बजे पैसे निकालने के लिए श्याम नगर के निवासी विनय पांडे श्याम नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पहुंचा था। वे पैसे निकाल रहे था। तभी निखिल मेघानी नाम का युवक नशे की हालत में आया। उसने पहले पैसे निकालने को लेकर विवाद किया। फिर अश्लील गाली-गलौज करने लगा। उसने विनय को गर्दन के पास नाखून से खरोच दिया।
वहीं दूसरी ओर निखिल मेघानी ने पुलिस को बताया है कि वो ATM से पैसे निकाल रहा था। तभी विनय पांडेय ने मेरा पैसा फंस गया है बोला। फिर उसने लेट हो रहा है कहते हुए, अश्लील गाली देनी शुरू कर दी। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो विनय ने हाथ-मुक्के से मारते हुए निखिल का माथा फोड़ दिया। इस मामलें में पुलिस अब आगे की कार्यवाई कर रही है।
RELATED POSTS
View all