Live Khabar 24x7

सिम्स अस्पताल से चकमा देकर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

April 11, 2024 | by Nitesh Sharma

 

बिलासपुर. पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया. मामला कोरबा का है, जहां आरोपी को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी अनुसार, आरोपी ने सिम्स में टायलेट जाने का बहाना बनाया और इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

बता दें कि आरपीएफ पुलिस ने जांच के दौरान रेलवे का सामान पार करते हुए कोरबा के मोतीसागर पारा निवासी संतोष स्वीपर 40 वर्ष को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद उससे रेलवे का सामान भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया।

इस दौरान प्रधान आरक्षक आईपी दुबे और रामविलास उसे जेल लेकर गए। इस दौरान उसने शराब पीने की बात कही और सीने दर्द होने का बहाना बनाया, जिसके बाद प्रहरी ने उसे जेल में लेने से इंकार कर दिया। लिहाजा, आरपीएफ के जवानों ने उसे इलाज के लिए सिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया। जहां आरोपी ने टायलेट जाने का बहाना बनाकर भाग निकला। मामले में पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all