जांजगीर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने की संचालन समिति की घोषणा, अर्जुन तिवारी को बनाया गया संयोजक, देखें पूरी लिस्ट…
April 11, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। कांग्रेस ने आज जांजगीर लोकसभा के लिए लोकसभा स्तरीय संचालन समिति का गठन किया है। अर्जुन तिवारी को संचालन समिति का संयोजक बनाया गया है । वहीं रामकुमार यादव, राघवेंद्र कुमार सिंह, व्यास कश्यप, बालेश्वर साहू, शेषराज हरवंश और कविता प्राणलहरे और संदीप साहू को संचालन समिति में शामिल किया गया है।
वहीं पूर्व विधायक, लोकसभा प्रभारी और पार्टी पदाधिकारियों को भी संचालन समिति में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि पार्टी ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को जांजगीर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा की तरफ से जांजगीर से कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया गया है।


RELATED POSTS
View all