Live Khabar 24x7

Raipur : छत्तीसगढ़ में बना विश्व रिकॉर्ड, एक साथ 12 लाख से अधिक लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

June 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

Raipur : छत्तीसगढ़ में कल एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित हुआ हैं। दरअसल प्रदेश के 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण प्रहरी बनने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन पहले लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने अभियान में जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने पांच लाख का लक्ष्य रखा लेकिन यह कार्यक्रम और भी ज्यादा भव्य बन गया। लोगों ने घरों में शपथ लेकर अपनी फोटो और वीडियो भी मंडल को साझा की। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग संकल्प लेते रहे।

मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य में हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की मुहिम का बढ़ चढ़ कर साथ दिया और एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकार्ड स्थापित किया।

RELATED POSTS

View all

view all