Live Khabar 24x7

अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी की बढ़ी मुश्किलें! कोर्ट ने तीनों को 18 अप्रैल तक EOW की रिमांड पर भेजा

April 12, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामलें में गिरफ्तार अरविन्द सिंह और अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ACB/EOW ने दोनों की रिमांड खत्म पर कोर्ट में पेश किया। वहीं बिहार से गिरफ्तार किए गए एपी त्रिपाठी को भी पेश किया गया। ईओडब्‍ल्‍यू ने तीनों को रिमांड पर सौंपने के लिए कोर्ट में आवेदन पेश किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने तीनों आरोपी को 18 अप्रैल तक ईओडब्‍ल्‍यू की हिरासत में भेजा है।

बता दें कि शराब घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आए कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की दूसरी रिमांड शुक्रवार को खत्म होने पर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। उनके साथ एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अरुणपति त्रिपाठी को भी कोर्ट में पेश किया।

Read More : हत्या की वारदात को अंजाम देकर ट्रेन से बिहार भाग रहा था आरोपी, पुलिस ने जाल बिछाकर 24 घंटे के भीतर दबोचा, पूछताछ में हत्यारे ने उगले कई चौंकाने वाले राज…

दरअसल EOW अब तीनों को आमने सामने बिठकर पूछताछ करने की तैयार में है। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को आबकारी विभाग के पूर्व सचिव अरुणपति (एपी) त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था।

त्रिपाठी, बिहार के गोपालगंज के भोरे में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे थे। रायपुर से गई टीम त्रिपाठी को लेकर देर शाम रायपुर आ गई है। इतना ही नहीं गुरुवार सुबह छह बजे 50 से ज्यादा की टीम ने चार शहर रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में 21 से ज्यादा ठिकानों में छापे की कार्रवाई की।

RELATED POSTS

View all

view all